होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने ग्राम विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान को शाहजहांपुर की 30 सड़कें बनवाने का दिया प्रस्ताव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Sanjeev Kumar Saxena Jul 24, 2024 07:42 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने ग्राम विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान को शाहजहांपुर की 30 सड़कें बनवाने का दिया प्रस्ताव

भाजपा सांसद अरुण सागर ने ग्राम विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान को शाहजहांपुर की 30 सड़कें बनवाने का दिया प्रस्ताव

भाजपा सांसद अरुण सागर ने ग्राम विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान को शाहजहांपुर की 30 सड़कें बनवाने का दिया प्रस्ताव

भाजपा सांसद अरुण सागर ने दूसरी बार जीत मिलने के बाद शाहजहांपुर जिले में विकास की गंगा बहाने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में स्थित ग्राम विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान से उनके कार्यालय में मुलाकात कर विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने संसदीय क्षेत्र की तीस सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव मंत्री को देकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि चुनाव से पहले शाहजहांपुर वासियों से जो वादे किए थे। अब उन वादों को पूरा करने का समय आ गया है। जिले मे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल पहले ही बिछाया जा चुका है। कुछ सड़कें जो नही बन पाई थीं। ऐसी सड़को को बनवाने के लिए ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान से उनके कार्यालय पर मुलाकात की है। इस दौरान शहर में विकास कार्यों से संबन्धित चर्चा भी हुई। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 30  सड़कों का प्रस्ताव बनाकर दिया है। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)