होम पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना, बोले सीएम योगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 24, 2024 10:54 PM

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना, बोले सीएम योगी

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना, बोले सीएम योगी

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना, बोले सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ ली। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम योगी ने लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि लोकसभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई! आपके यशस्वी नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की संकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ही अनवरत तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। उधर, संसद के पहले सत्र के दौरान अखिलेश यादव अपने सांसदों के साथ अलग अंदाज में नजर आए। सपा के सभी 37 सांसदों ने संविधान केी एक प्रति ले रखी थी। अखिलेश यादव ने बताया कि वह लोग संविधान इसलिए लेकर चल रहे हैं ताकि संदेश दिया जा सके कि संविधान को आंच नहीं आ सकती है। इसके अलावा अखिलेश अयोध्या सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के साथ भी चलते दिखे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)