होम सी.एम.एस. के 64 वर्ष पुराने छात्र को डा. भारती गाँधी ने किया सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 24, 2024 06:51 PM

सी.एम.एस. के 64 वर्ष पुराने छात्र को डा. भारती गाँधी ने किया सम्मानित

सी.एम.एस. के 64 वर्ष पुराने छात्र को डा. भारती गाँधी ने किया सम्मानित

सी.एम.एस. के 64 वर्ष पुराने छात्र को डा. भारती गाँधी ने किया सम्मानित

लखनऊ, 24 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 64 वर्ष पुराने छात्र श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, संस्कृत भारती न्यास,  अवध प्रान्त एवं सदस्य, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद् को विद्यालय की संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में एक समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया। श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सी.एम.एस. द्वारा आयोजित विजन-2025 कान्फ्रेन्स में बतौर विशिष्ट अतिथि अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवं वर्तमान दौर के अनुरूप शिक्षण पद्धति में रचनात्मक बदलाव पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्री सिंह ने सी.एम.एस. में अपनी शिक्षा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि बाल्यकाल मे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करने में सीएमएस की बड़ी भूमिका रही है और खास बात यह है कि सी.एम.एस. छात्रों को अपने विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग मानते हुए उनके सर्वांगीण विकास हेतु पूरी निष्ठा व तत्परता से प्रयासरत है। यह विद्यालय छात्रों के चरित्र निर्माण के साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए भी सदैव प्रेरित करता है। इस अवसर पर डा. भारती गाँधी ने श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह को 64 वर्ष पूर्व सी.एम.एस. से मिले विशिष्ट सम्मान पत्रों व प्रमाण-पत्रों को पुनः हस्ताक्षरित कर भेंट किया। विदित हो कि जितेन्द्र प्रताप सिंह ने वर्ष 1960 से 1965 तक सी.एम.एस राजेन्द्र नगर एवं सी.एम.एस. महानगर  कैम्पस से शिक्षा प्राप्त की।सन् 1959 में पाँच बच्चों से प्रारम्भ सिटी मोन्टेसरी स्कूल आज लखनऊ में अपने 22 कैम्पसों के माध्यम से 63 हजार से अधिक छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहा है, जो कि विश्व में एक रिकार्ड है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)