होम भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 15 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 24, 2024 06:49 PM

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 15 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 15 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 15 छात्रों  को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 24 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के 15 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इन सभी 15 मेधावी छात्रों को भारत सरकार द्वारा 60 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। भारत सरकार की स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के 15 छात्रों में युवांश पाण्डेय, अनिकेत प्रताप सिंह, कृष दीक्षित, यशार्थ तिवारी, भाव्या मौर्या, अनन्त शुक्ला, निशि यादव, नक्षत्र विद्यार्थी, वाग्या शुक्ला, युविका पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, अलिश्बा, अनुश्री सिंह, पियूष चंदेरिया एवं इकरा फैजी शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक व प्रेरणादायी वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)