होम शूटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2024 06:57 PM

शूटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

शूटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

शूटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 8 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र सुन्दरम सिंह ने जोनल स्तरीय अन्तर-विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सुन्दरम सिंह ने 10 मीटर की पीप साइट एअर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस होनहार शूटर ने शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल व दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुन्दरम के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)