होम संसद के सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की थपथपाई पीठ, क्या था संदेश?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2024 11:08 PM

संसद के सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की थपथपाई पीठ, क्या था संदेश?

संसद के सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की थपथपाई पीठ, क्या था संदेश?

संसद के सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की थपथपाई पीठ, क्या था संदेश?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है। भारत माता की जय।

पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम योगी की पीठ

सेंट्रल हॉल में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी भी उपस्थित थे। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया तो सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुके भेंट किया, प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपा दी। लोकसभा नतीजों के बाद यह पहला अवसर था, जब मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हो रही थी। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का योगी की पीठ थपथपाना उनकी हौसला अफजाई करना था, जो यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)