होम लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में सीएम योगी, यूपी सरकार के सभी मंत्रियों की कल बुलाई बड़ी बैठक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2024 11:00 PM

लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में सीएम योगी, यूपी सरकार के सभी मंत्रियों की कल बुलाई बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में सीएम योगी, यूपी सरकार के सभी मंत्रियों की कल बुलाई बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में सीएम योगी, यूपी सरकार के सभी मंत्रियों की कल बुलाई बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। चार जून को लोकसभा का रिजल्ट आते ही पांच जून को नियुक्तियों को लेकर अफसरों को निर्देश दिया था। अगले दो दिन दिल्ली में आयोजित बीजेपी संसदीय दल और एनडीए की बैठक में शामिल हुए।अब शनिवार को यूपी के सभी मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली निराशाजनक सीटों को लेकर मंत्रियों से चर्चा की जाएगी। हार की समीक्षा के साथ ही सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों को तेजी से करने पर बात होगी।सरकार की प्राथमिकता अब लोकसभा चुनाव की हारी सीटों पर जल्द से जल्द लोगों में दोबारा भाजपा के प्रति विश्वास जगाना है। कई सांसदों ने हार के लिए विधायकों और संगठन के लोगों पर भितरघात करने और सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। खासकर केंद्रीय मंत्रियों ने विधायकों पर सीधे निशाना साधा है। देश में भाजपा को सबसे बड़ा झटका यूपी में ही लगा है। यहां पिछली बार सपा-बसपा के गठबंधन के बाद भी भाजपा 63 सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी। इस बार उसे केवल 33 सीटें ही मिली हैं। पांच सीटों पर सिमटने वाली सपा और केवल एक सीट पाने वाली कांग्रेस ने आश्चर्यजनक रूप से क्रमशः 37 और छह सीटें जीत ली हैं।यूपी के आठ विधायक भी अब सांसद बन गए हैं। ऐसे में इन सीटों पर उपचुनाव होगा। सरकार के लिए पहली चुनौती इन आठों सीटों को जीतना भी रहेगा। इन सीटों में ज्यादातर सपा के पास रही हैं। अगर भाजपा इन्हें हासिल कर लेती है तो कार्यकर्ताओं का जोश एक बार फिर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद भी यूपी में मिली हार के कारण कार्यकर्ता सबसे ज्यादा हताश हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश कार्यकर्ताओं का जोश फिर से बहाल करना भी प्राथमिकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)