होम यूपी में कांग्रेस के दफ्तरों पर लगी 1 लाख रुपये लेने की लाइन, पीएम मोदी ने कसा तंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2024 08:39 PM

यूपी में कांग्रेस के दफ्तरों पर लगी 1 लाख रुपये लेने की लाइन, पीएम मोदी ने कसा तंज

यूपी में कांग्रेस के दफ्तरों पर लगी 1 लाख रुपये लेने की लाइन, पीएम मोदी ने कसा तंज

यूपी में कांग्रेस के दफ्तरों पर लगी 1 लाख रुपये लेने की लाइन, पीएम मोदी ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दफ्तर के बाहर महिलाएं 1 लाख रुपये लेने के लिए पहुंच गईं थीं. इसका एक वीडियो भी सामने आया था. महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पहुंचीं थी.एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं ने कहा कि चुनाव के दौरान INDIA अलायंस ने पैसे देने का वादा किया था. अब कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. हम गारंटी कार्ड जमान करने आए हैं.अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जिक्र शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की बैठक में किया. एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू सकी. अगर 2014, 2019 और 2024 के चुनावों को मिला दें तो कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं मिलीं, जितनी बीजेपी को इस चुनाव में मिलीं. मैं साफ देख सकता हूं कि इंडी गठबंधन के लोग पहले धीरे-धीरे डूब रहे थे, अब वे तेजी से डूबने वाले हैं."

क्या कहा पीएम ने?
पीएम ने कहा कि ये लोग कितने ही बड़े झूठ बोलते रहे हैं. आप देखिए चुनाव के समय उन्होंने देश के सामान्य नागरिक को गुमराह करने के लिए जो पर्चियां बांटी... कि ये देंगे वो देंगे... दो दिन से मैं देख रहा हूं कि कांग्रेस के दफ्तरों पर लोग कतार लगाकर खड़े हैं कि ये पर्ची है 1 लाख रुपया कहां है लाओ भाई... मांग रहे हैं लोग... यानी जनता जनार्दन की आंखों में आपने धूल झोंकी. उसको लग रहा था कि चार जून के बाद पैसे मिल जाएंगे. अब उसको धक्का मारा जा रहा है. निकाला जा रहा है. इस तरह की हरकतों को न कभी देश भूलता है और न कभी माफ करता है.मोदी ने कहा कि आज के वातावरण में देश को सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है और जब इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं. मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है. और ये मेरा कमिटमेंट है... हमें और तेजी से, और विश्वास से, और विस्तार से... देश की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)