होम दूसरी बार जीत दर्ज मिलने पर चौक में भाजपा सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत, मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 5, 2024 10:13 PM

दूसरी बार जीत दर्ज मिलने पर चौक में भाजपा सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत, मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई

दूसरी बार जीत दर्ज मिलने पर चौक में भाजपा सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत, मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई

दूसरी बार जीत दर्ज मिलने पर चौक में भाजपा सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत, मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई

जीत मिलते ही आवास पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता, सभी के साथ मिलकर भाजपा सांसद ने जताया आभार

शाहजहांपुर में लगातार दूसरी बार भी भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर को जीत मिली है। जिले की जनता ने उनको अपार समर्थन देकर 55379 वोट ज्यादा देकर दूसरी बार जिले का सांसद बना दिया है। जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही देर रात तक उनके आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा, सुबह होते ही उनके समर्थक और शुभचिंतक उनके आवास पर मिठाई लेकर पहुंचने लगे।

उनके आवास के बाहर उनके समर्थकों ने खूब नारेबाजी कर सांसद अरुण सागर को मिठाई खिलाई उनको बधाई दी। इसके अलावा चौक क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद की जीत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर का सभी ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सभी ने भाजपा सांसद को मिठाई खिलाकर दूसरी बार जीत दर्ज करने की बधाई दी। साथ ही अन्य जिलों से भी भाजपा नेता, कार्यकर्ता और तमाम लोग उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे। जीत के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर को फोन पर लगातार बधाई दी जा रही है। 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने जीत मिलने के बाद जिले की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने मेरे उपर जो भरोसा दिखाया है। उसको हमेशा कायम रखेंगे। तमाम योजनाओं को शाहजहांपुर जिले की जनता के लिए लेकर आएंगे और उनका उसका लाभ दिलाएंगे। जितनी मेहनत पिछले पांच साल के दौरान की है। उससे ज्यादा मेहनत इस बार कर शाहजहांपुर में विकास की गति को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज ने तो हमारा साथ दिया। साथ ही दलित समाज ने मेरा बहुत ज्यादा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दिल से आभार जता रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)