होम नीट-2024 में सी.एम.एस. की आकृति सिंह का शानदार प्रदर्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 5, 2024 07:52 PM

नीट-2024 में सी.एम.एस. की आकृति सिंह का शानदार प्रदर्शन

नीट-2024 में सी.एम.एस. की आकृति सिंह का शानदार प्रदर्शन

नीट-2024 में सी.एम.एस. की आकृति सिंह का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ, 5 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 96 छात्रों ने नीट-2024 में शानदार सफलता लखनऊ का गौरव बढ़ाया है तो वहीं ओर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा आकृति सिंह ने कुल 720 में से 701 अंको के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 1597वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। खास बात यह है कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 18 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं जिनमें 9 छात्रों ने 7300 से ऊपर की नेशनल रैंक अर्जित की है जबकि शेष 9 छात्रों ने 20000 से ऊपर की रैंक अर्जित की है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के 96 छात्रों ने कट-ऑफ परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। नीट परीक्षा में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. के ये छात्र देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में एम.बी.बी.एस. कोर्स में एडमीशिन लेकर डाक्टर की डिग्री प्राप्त करेंगे। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं इस अभूतपूर्व सफलता हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

            सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि नीट-2024 में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों में आकृति सिंह, मो. अर्यान तारिक, आदर्श प्रताप सिंह, रानेश मौर्या, स्वयं गर्ग, गर्विता सिंह, नौमान अहमद, श्रेया गुप्ता, मदीहा रहमान, प्रतिष्ठा केसरवानी, मानसी मिश्रा, साधिका गोयल, केशव अग्रवाल, जय कुशवाहा, जान्हवी मिश्रा, आदित्य पाण्डेय, पियूष चंदेरिया एवं आदित्य पाण्डेय शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)