होम संविधान बचा लिया, नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार; नतीजों के बाद संविधान दिखाकर बरसे राहुल गांधी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2024 09:45 PM

संविधान बचा लिया, नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार; नतीजों के बाद संविधान दिखाकर बरसे राहुल गांधी

संविधान बचा लिया, नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार; नतीजों के बाद संविधान दिखाकर बरसे राहुल गांधी

संविधान बचा लिया, नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार; नतीजों के बाद संविधान दिखाकर बरसे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी सामने आए हैं। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि हम यह लड़ाई सिर्फ मोदी से नहीं थी बल्कि संस्थाओं से भी थी।उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में पहले से ही था कि हिन्दुस्तान की जनता अपने संविधान के लिए खड़ी होगी। इन लोगों ने जब हमारे खाते सीज किए और मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला तो हमें यह यकीन हो गया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी थीं। राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन जहां भी लड़ा, वहां एकता के साथ मुकाबला हुआ। INDIA अलायंस ने देश के सामने अपना विजन रखा है।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण पर हमला किया था। आपने अडानी के स्टॉक्स देखे होंगे। इससे पता चलता है कि लोग अडानी और मोदी को जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए संविधान की कॉपी भी निकाली और कहा कि देश की गरीब जनता ने इसे बचा लिया है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग चुप थे, लेकिन देश के सबसे गरीब लोग इसे बचाने के लिए खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि हम जाति जनगणना जैसे अपने वादों पर अड़े रहेंगे।राहुल गांधी से पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव के जो नतीजे आए हैं, वह जनता की जीत है। लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से यही कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता है। 18वीं लोकसभा के चुनाव में आए नतीजों को हम पूरे मन से स्वीकार करते हैं। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्म बहुमत नहीं दिया है। खासतौर पर भाजपा ने एक व्यक्ति और एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा था। अब यह साफ हो गया है कि यह जनादेश मोदी जी के खिलाफ गया है। यह उनकी राजनीतिक और नैतिक हार है। उस व्यक्ति की यह हार है, जो अपने ही नाम पर वोट मांगते थे।

भाजपा के अहंकार की वजह से भी ऐसे नतीजे आए हैं

आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे INDIA ग्रुप के साथियों ने विपरीत हालातों में चुनाव लड़ा। हमारे खाते तक सीज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में राहुल गांधी ने जो झूठ फैलाया, उसे जनता ने पकड़ लिया। भाजपा नेतृत्व के अंहकार की वजह से भी ऐसे नतीजे आए हैं। उन्होंने धीरे-धीरे सारी संस्थाओं पर कब्जे की कोशिश की और फिर उनका इस्तेमाल विरोधी दलों के खिलाफ करने लगे।

खरगे बोले- अब यकीन है कि संविधान बचा रहेगा

खरगे ने कहा कि लोगों को यह विश्वास हो गया था कि यदि नरेंद्र मोदी को एक और मौका मिला तो अगला हमला संविधान पर होगा। अब हमें यकीन है कि इस षड्यंत्र में भाजपा सफल नहीं हो पाएगी। इस जीत का क्रेडिट खरगे ने राहुल गांधी को दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दोनों यात्राओं के दौरान लाखों लोग जुड़े थे। सभी एक साथ मिलकर एक स्वर में रहे और मिलकर प्रचार किया था। हमारे इस कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)