होम सत्ता खोई, प्रतिष्ठा भी गंवाई; 5 बार के CM नवीन पटनायक खुद चुनाव हारे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2024 09:33 PM

सत्ता खोई, प्रतिष्ठा भी गंवाई; 5 बार के CM नवीन पटनायक खुद चुनाव हारे

सत्ता खोई, प्रतिष्ठा भी गंवाई; 5 बार के CM नवीन पटनायक खुद चुनाव हारे

सत्ता खोई, प्रतिष्ठा भी गंवाई; 5 बार के CM नवीन पटनायक खुद चुनाव हारे

डिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक कांताभांजी विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लक्ष्मण बाग ने हराया।पार्टी और पटनायक के लिए यह बड़ी क्षति है। वह पिछले 24 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री थे और एक बार भी कोई चुनाव नहीं हारे थे लेकिन इस बार भाजपा की लहर में ना सिर्फ उन्होंने राज्य से अपनी सत्ता गंवाई बल्कि खुद भी अपनी सीट बचा पाने में नाकाम रहे। यह पहला मौका है, जब किसी ने पटनायक को चुनावों में शिकस्त दी है।बता दें कि लोकसभा चुनावं के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा के भी चुनाव हुए थे। राज्य विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं। इसमें भाजपा को 77 सीटों पर जीत मिलती दिख रही हैं। पटनायक की पार्टी बीजद को 52 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस 14 सीट जीतती दिख रही है।बता दें कि ओडिशा में साल 2000 से बीजू जनता दल की सरकार है और नवीन पटनायक तब से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए थे। उन्होंने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शुरुआदी दौर में भाजपा और बीजू जनता दल दोनों दो विधानसभा चुनाव- 2000 और 2004 मिलकर लड़ी थी, तब बीजद ने 68 और भाजपा ने 38 सीटें जीती थीं। साल 2000 में 147 सदस्यीय विधानसभा में 106 सीटें जीतकर दोनों पार्टियों ने पहली बार गठबंधन की सरकार बनाई थी और कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दिया था।2004 के चुनाव में भी भाजपा और BJD ने कुल 93 सीटें जीतीं थीं और दोबारा सत्ता में वापसी की थी लेकिन 2009 के बाद से दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। 2009 के असेंबली चुनाव से पहले दोनों की 11 साल की दोस्ती टूट गई थी। इस बार के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवीन पटनायक और उनकी पार्टी पर काफी हमलावर थी। भाजपा ने वहां चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। लोकसभा चुनावों में भी बीजद की करारी हार हुई है। राज्य में लोकसभा की 21 सीटों में से 19 पर भाजपा और एक-एक पर बीजद और कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)