होम मैं 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार; SC से झटका लगने के बाद बोले केजरीवाल; क्यों कहा- गर्व है

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team May 29, 2024 09:20 PM

मैं 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार; SC से झटका लगने के बाद बोले केजरीवाल; क्यों कहा- गर्व है

मैं 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार; SC से झटका लगने के बाद बोले केजरीवाल; क्यों कहा- गर्व है

मैं 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार; SC से झटका लगने के बाद बोले केजरीवाल; क्यों कहा- गर्व है

अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह देश बचाने के लिए जेल जा रहे हैं और उन्हें इस बात का गर्व है।

सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिनों की अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 2 जून को सरेंडर करना होगा।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया। लोग कह रहे हैं कि अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। उनके पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने 100 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया और 500 स्थानों पर छापे मारे, लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ। क्या पैसा हवा में चला गया।

केजरीवाल ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री जी से टीवी के एक इंटरव्यू में पूछा गया कि केजरीवाल के खिलाफ आपको पास सबूत नहीं है। कोई रिकवरी नहीं हुई, तो आपने उसे क्यों गिरफ्तार किया हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने कबूल किया कि उनके पास कोई सबूत नहीं है। हमारी कोई रिकवरी नहीं हुई है। वो इसलिए कि केजरीवाल एक अनुभवी चोर है। पूरे देश के सामने प्रधानमंत्री ने कबूल किया कि उनके पास कोई सबूत नहीं है। तो इसका मतलब पूरा केस फर्जी है। फिर इन्होंने मुझे क्यों गिरफ्तार कर रखा है। सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया है कि जो काम केजरीवाल कर सकता है, वह मोदी जी नहीं कर सकते।

दिल्ली के सीएम ने कहा, 'मैंने दिल्ली और पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली दी। मोदी जी यह नहीं कर सकते। मैंने बच्चों के लिए बेहतरीन सरकारी स्कूल बनवाए, मोदी जी ऐसा नहीं कर सकते। मैंने लोगों के इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए, मोदी जी नहीं कर सकते। जितने काम मैंने कए हैं, वो मोदी जी नहीं कर सकते। इसलिए वो चाहते हैं कि केजरीवाल को जेल में डाल दो, उसके काम खत्म हो जाएंगे।'

कहा कि आज इनकी तानाशाही के खिलाफ सबसे मुखर आवाज आम आदमी पार्टी की है। ये हमारी आवाज बंद करना चाहते हैं। ये मुझे तोड़ना चाहते हैं, झुकाना चाहते हैं। लेकिन, दुनिया की कोई ताकत न मुझे तोड़ सकती है और न झुका सकती है। मैं भगत सिंह का चेला हूं। अपने देश को बचाने के लिए अगर सौ बार जेल जाना पड़ेगा तो जाऊंगा।

बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में करीब 50 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उनकी जमानत की अवधि एक जून को समाप्त हो रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)