होम आधी रात कब्रिस्तान में घुसा युवक, फिर तोड़ने लगा कब्रें, लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 29, 2024 08:55 PM

आधी रात कब्रिस्तान में घुसा युवक, फिर तोड़ने लगा कब्रें, लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश

आधी रात कब्रिस्तान में घुसा युवक, फिर तोड़ने लगा कब्रें, लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश

आधी रात कब्रिस्तान में घुसा युवक, फिर तोड़ने लगा कब्रें, लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। यहां एक युवक आधी रात को अचानक से कब्रिस्तान के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने कब्रिस्तान में मौजूद कब्र को तोड़ना शुरू कर दिया।रात में हो रहे शोर-शराबे से आसपास के लोग जाग गए। मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। लोगों ने जब युवक से कब्र तोड़ने की वजह पूछी तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मामला आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां एक युवक आधी रात को कब्रिस्तान पहुंच गया। इसके बाद वह कब्र को तोड़ने लगा। कब्र टूटने की आवाज से आसपास के लाग जाग गए। युवक को कब्र तोड़ता देखकर लोगों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। कब्र टूटने की सूचना पर स्थानीय लोगों के अलावा पार्षद सुभाष रावत और पूर्व पार्षद रईस अहमद भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो कई कब्रें टूटी थीं।

ईंट-मसाला इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देखते ही थाना प्रभारी ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। स्थानीय निवासी रेहाना का कहना है कि उनके पति का 20 साल पहले स्वर्गवास हो गया था। कब्र तोड़ने जाने का जब वीडियो वायरल हुआ तो उनके पति की कब्र टूटने की जानकारी मिली। उनका आरोप है कि इरफान प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, उसी ने ये सब करवाया है। इससे पहले वह कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)