होम भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 29, 2024 09:04 PM

भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने यमुना नदी के किनारे अनधिकृत तरीके से बने मंदिर को हटाने से संबंधित मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं है।इसके साथ ही अदालत ने याचिका में भगवान शिव को पक्षकार बनाने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यदि यमुना नदी के किनारे और बाढ़ के मैदानों से सभी अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हटा दिए जाएं तो भगवान शिव ज्यादा खुश होंगे।इसके साथ ही अदालत ने यमुना फ्लड प्लेन के पास गीता कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर को गिराने के आदेश को खारिज करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील की यह दलील कि मंदिर के देवता होने के नाते भगवान शिव को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाना चाहिए, पूरे मामले को एक अलग रंग देने की कोशिश प्रतीत होता है। भगवान शिव को हमारी सुरक्षा की जरूरत नहीं है वरन हम लोग उनका आशीर्वाद चाहते हैं।दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यदि यमुना के मैदानी इलाकों को सभी अतिक्रमणों से मुक्त करा दिया जाए तो भगवान शिव अधिक खुश होंगे। याचिकाकर्ता मंदिर समिति ने दावा किया कि मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र है जहां नियमित रूप से 300 से 400 श्रद्धालु आते हैं। याचिका में दावा किया गया था कि सोसायटी को मंदिर की संपत्तियों की पारदर्शिता, जवाबदेही और जिम्मेदार प्रबंधन को बनाए रखने के उद्देश्य से 2018 में रजिस्टर्ड किया गया था।अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता सोसायटी जमीन पर कब्जा करने और इसका उपयोग जारी रखने के लिए अधिकार का दावा नहीं कर सकती है। यह जमीन शहरी विकास मंत्रालय की ओर से निर्धारित जोन-'ओ' के लिए क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत आती है। विवादित जमीन व्यापक जनहित के लिए है। याचिकाकर्ता सोसायटी जमीन पर अपने अधिकार के संबंध में कोई भी दस्तावेज दिखाने में विफल रही है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह मंदिर ऐतिहासिक है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)