होम येदियुरप्पा पर बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, लंबे वक्त से थी बीमार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2024 09:01 PM

येदियुरप्पा पर बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, लंबे वक्त से थी बीमार

येदियुरप्पा पर बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, लंबे वक्त से थी बीमार

येदियुरप्पा पर बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, लंबे वक्त से थी बीमार

बीजेपी के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा पर अपनी 17 वर्षीय बेटी के यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाने वाली महिला की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी बीमारी के चलते उन्होंने बेंगलुरु के प्राइवेट हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।इस महिला ने पुलिस से संपर्क कर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने 2 फरवरी को बेंगलुरु के डॉलर सिटी स्थित अपने आवास पर उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसे लेकर सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन ने 14 मार्च को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 8 के तहत केस दर्ज हुआ।रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसकी बेटी 2 फरवरी को येदियुरप्पा के घर गई थी। वह व्यापार से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में मदद मांगने के लिए गई थी, उसी वक्त यह घटना हुई। FIR के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि 81 वर्षीय राजनेता ने 2 फरवरी को अपने घर पर उसकी बेटी को गलत तरीके से छुआ। साथ ही, उसके साथ छेड़छाड़ की। आज की घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला काफी बीमार थी। उसने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की जिसके बाद उसे हुलिमावु बन्नेरघट्टा रोड पर स्थित निजी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। महिला को ICU में भर्ती कराया गया जहां वह बाद में बेहोश हो गई और उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपों से लगातार इनकार करते रहे येदियुरप्पा
हालांकि, बीएस येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला और उसकी बेटी ने न्याय के लिए कई बार उनसे संपर्क किया। उन्होंने दोनों को कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त के पास भेजा भी था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक दर्ज बयानों के आधार पर महिला की मौत के बावजूद केस की जांच चलती रहेगी। अगर राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो येदियुरप्पा ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद का चुनाव उनकी पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) मिलकर लड़ेंगे। विधान परिषद का चुनाव 3 जून को होना है। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मामले से भाजपा-जद(एस) गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)