होम ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने 5 गोल्ड मेडल समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 14, 2024 06:40 PM

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने 5 गोल्ड मेडल समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने 5 गोल्ड मेडल समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने 5 गोल्ड मेडल  समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा

लखनऊ, 14 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने सी.आई.एस.सी.ई. जोनल ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में 5 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल एवं 3 ब्रंाज मेडल समेत कुल 14 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। टूर्नामेन्ट का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। इस टूर्नामेन्ट में सभ्या सिंह, आराध्या पाण्डेय, आर्य राज सिंह, सुवन दुबे एवं अर्णव पठानिया ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर मदीहा खान, संध्या सिंह, प्रतिष्ठा पाण्डेय, ईशान खान, ललित साई तनुष नागामऊ एवं अमूल्य मिश्रा ने सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा, आइजा अवाल, वनित जोशी एवं वीर प्रताप सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते सर्वाधिक पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)