होम लॉन टेनिस में सी.एम.एस. छात्रा अरुंधति को डबल्स खिताब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 13, 2024 06:29 PM

लॉन टेनिस में सी.एम.एस. छात्रा अरुंधति को डबल्स खिताब

लॉन टेनिस में सी.एम.एस. छात्रा अरुंधति को डबल्स खिताब

लॉन टेनिस में सी.एम.एस. छात्रा अरुंधति को डबल्स खिताब

लखनऊ, 13 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 की प्रतिभाशाली छात्रा अरूंधति सिंह डागुर ने प्रयागराज में आयोजित अण्डर-18 नेशनल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत डबल्स प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। अरुंधति ने यह डबल्स खिताब बिहार की हर्षिका सिंह के साथ जीता है। चैम्पियनशिप का आयोजन डायरेक्टोरेट ऑफ स्पोर्टस, यूपी एवं उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उदीयमान टेनिस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अरुंधति ने अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा की बदौलत डबल्स खिताब जीतकर साबित कर दिया कि सी.एम.एस. की यह छात्रा आने वाले समय में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)