होम राहुल कभी अमेठी तो कभी वायनाड भाग रहे, केशव प्रसाद मौर्य का गांधी परिवार पर हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2024 11:58 PM

राहुल कभी अमेठी तो कभी वायनाड भाग रहे, केशव प्रसाद मौर्य का गांधी परिवार पर हमला

राहुल कभी अमेठी तो कभी वायनाड भाग रहे, केशव प्रसाद मौर्य का गांधी परिवार पर हमला

राहुल कभी अमेठी तो कभी वायनाड भाग रहे, केशव प्रसाद मौर्य का गांधी परिवार पर हमला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सलोन में विशाल टॉकीज के निकट चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि इस बार आंधी नहीं मोदी की सुनामी चल रही है। भारत अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सीट जीत रहे हैं। भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। राहुल गांधी कभी अमेठी कभी वायनाड तो कभी रायबरेली भाग रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी परिवार ने 60 साल तक राज किया लेकिन विकास के नाम पर देश के लोगों को मूर्ख बनाया गया। भाजपा अपने 10 सालों के कार्यकाल में गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं दी हैं। पहले सत्ता में बैठे कांग्रेसी कहते थे कि यदि दिल्ली से 100 रुपया भेजा जाता है तो गांव तक 15 रुपये ही पहुंचता है। अब ऐसा नहीं है। केंद्र से जो भी पैसा भेजा जाता है वह पैसा गांव पहुंचता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा की सरकार में एक नहीं लाखों लखपति दीदी बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी अमेठी, कभी वायनाड तो कभी रायबरेली भाग रहे हैं। यूक्रेन व रूस के युद्ध के बीच फंसे 25000 भारतीयों को निकलकर सुरक्षित भारत वापस लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 500 सालों से बंद पड़े राम मंदिर का निर्माण करा कर रामलला को विराजमान करने का काम बीजेपी ने किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)