होम लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर ने प्रचार के आखिरी दिन जलालाबाद और अल्हागंज में ताबड़तोड़ किया जनसंपर्क

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 11, 2024 11:48 PM

लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर ने प्रचार के आखिरी दिन जलालाबाद और अल्हागंज में ताबड़तोड़ किया जनसंपर्क

लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर ने प्रचार के आखिरी दिन जलालाबाद और अल्हागंज में ताबड़तोड़ किया जनसंपर्क

लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर ने प्रचार के आखिरी दिन जलालाबाद और अल्हागंज में ताबड़तोड़ किया जनसंपर्क

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर और महापौर अर्चना वर्मा के साथ शहर में किया रोड शो

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना ) शाहजहांपुर में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 13 मई को लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, डीपीएस राठौर समेत तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया। अग्रसेन भवन से शुरू हुआ रोड शो रंगमहला, केरूगंज सब्जी मंडी, चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बहादुरगंज होते हुए सदर बाजार के साथ गोविंदगंज में समापन हुआ। उसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने जनता से हर बूथ पर कमल खिलाने की अपील की। उसके बाद लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर ने तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जलालाबाद में अंबेडकर जी मैन चौराहा से होते हुए कोतवाली चौराहा से मेन मार्केट होते हुए, भगवान परशुराम मंदिर होते हुए बंगाली बाबू की दुकान से होते हुए तहसील रोड व बजरिया में जनसंपर्क करते हुए मैन चौराहा पर जनसंपर्क करने के बाद जनता को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने अल्हागंज मैन मार्केट में भी जनसंपर्क किया।

लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अरुण सागर ने कहा कि, 13 मई को हर घर से हर एक सदस्यों को बूथ पर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, जिस तरह से शाहजहांपुर वासियों ने पांच साल पहले मुझे 2 लाख 70 हजार वोटो से विजयी दिलाई थी। और देश को मजबूत किया था। इस बार भी उससे भी बड़ी जीत दिलाकर तीसरी बार देश की बागडोर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनारक उनके हाथो में देना है। पिछले दस साल में भारती की सीमाएं सुरक्षित हुई है। देश में स्वतंत्र रूप से योजनाएं बनाई गई और उसको देश के हर कोने कोने पर गरीबो तक पहुंचाई गई। ऐसा सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रहित में मतदान करके देश को मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कहा कि, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शाहजहांपुर वासियों को सबसे ज़्यादा लाभ मिला है। गरीब के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम मोदी सरकार में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने किया है । जल जीवन मिशन की योजना से हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। आयुष्मान कार्ड योजना से गरीब को हर्ष पांच लाख रुपये का फ्री इलाज दिया गया। जनधन योजना चलाई गई। उज्जवला योजना का लाभ मिला है। उन्होंने अपील की है कि, तीसरी बार मोदी सरकार बनाने पर देश की तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेगी। अरुण सागर ने कहा कि, मोदी सरकार की योजनाओं से आज ऐसे लोग पक्के मकानो में रहे हैं। जिनके लिए मकान बनाना बहुत बड़ी समस्या थी। शाहजहांपुर में मेडिकल कालेज बनाया गया। रेलवे स्टेशन के लिए करोड़ों रुपये का बजट दिया गया। पांच साल के दौरान नेशनल हाइवे 24 के कार्य को पूरा कराया गया। लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने जनता से हाथ जोड़कर अपील की है कि, 13 मई को एक एक वोट भाजपा के पक्ष डालकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं। उन्होंने नारा दिया। अबकि बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार। इस दौरान तमाम भाजपा नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे।अल्लागंज में अनिल गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा तथा अन्य पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)