होम कन्नौज में राहुल ने किया अखिलेश का प्रचार, बोले -पीएम ने सिर्फ 22 लोगों के लिए काम किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2024 09:40 PM

कन्नौज में राहुल ने किया अखिलेश का प्रचार, बोले -पीएम ने सिर्फ 22 लोगों के लिए काम किया

कन्नौज में राहुल ने किया अखिलेश का प्रचार, बोले -पीएम ने सिर्फ 22 लोगों के लिए काम किया

कन्नौज में राहुल ने किया अखिलेश का प्रचार, बोले -पीएम ने सिर्फ 22 लोगों के लिए काम किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज में संयुक्त रैली की। कन्नौज से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हार में केवल चार चरण, चार कदम बाकी है। अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का एक इंजन ही गायब है।हमने अपनी सरकार में हाईवे बनवाया। हर जाति वर्ग के लोग चले पर हमने कभी हाईवे नहीं धुलवाया। कन्नौज में इस बार रिकॉर्ड जीत होगी।राहुल गांधी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का तूफान है। यूपी देश को रास्ता दिखाता है। इसबार चुनाव में एक ही मुद्दा है संविधान अगर भाजपा चुनाव जीती तो संविधान खत्म कर देगी। पीएम ने सिर्फ 22 लोगों के लिए काम किया है। 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया। भाजपा आई तो संविधान और आरक्षण नहीं बचेगा।आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा सरकार बनी तो संविधान खत्म कर देगी हम लोग संविधान खत्म करने वालों की राजनीति खत्म कर देंगे। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में भाजपा की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है।आपको बता दें कि कन्नौज से अखिलेश खुद प्रत्याशी हैं और वहां पर 13 मई को मतदान होना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)