होम पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय का नामांकन, साइकिल से किया रोड शो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2024 09:29 PM

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय का नामांकन, साइकिल से किया रोड शो

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय का नामांकन, साइकिल से किया रोड शो

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय का नामांकन, साइकिल से किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वह साइकिल से रोड शो करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सपा के नेताओं का भी हुजूम उनके साथ दिखाई दिया।वाराणसी में नामांकन का आज चौथा दिन था। पीएम मोदी अंतिम दिन 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे एक दिन पहले 13 मई को पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो भी करेंगे। अजय राय के अलावा बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी सहित चार प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। अजय ने चार जबकि लारी ने दो सेट में पर्चा भरा। वहीं, नामांकन पत्र लेने के लिए शुक्रवार को भी पूरे दिन लोगों की कतार लगी रही। पर्चा न मिलने पर कई दावेदारों ने नाराजगी भी जताई।अजय राय जहां लंबे जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। वहीं, अतहर जमाल लारी केवल प्रस्तावकों और अधिवक्ताओं के साथ पहुंचे थे। इनके अलावा जनसेवा गोडवाना पार्टी के प्रत्याशी अवचित शामराव सयाम और संजय कुमार तिवारी ने निर्दल पर्चा दाखिल किया। चार दिनों में आठ दावेदार नामांकन कर चुके हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी की वजह से नामांकन कार्य बंद रहेगा।वहीं, पीस पार्टी से परवेज कादिर, राष्ट्रीय उदय पार्टी से सुरेश पाल, भारतीय मानव पार्टी से डॉ. हेमंत कुमार यादव, मौलिक अधिकार पार्टी से संतोष कुमार शर्मा और निर्दल के तौर पर लालजी राम ने पर्चा खरीदा। 11 ट्रेजरी चालान भी लोगों ने प्राप्त किया।

बैग में 25 हजार के सिक्के लेकर पहुंचे
कुछ लोग जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखे तरीके से नामांकन स्थल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एक निर्दल प्रत्याशी वैद्य राम गुप्ता कंधे पर बैग में 25 हजार रुपये के एक-दो रुपये के सिक्के लेकर नामांकन करने पहुंचे। उसे देख सभी हैरान हो गए। वह भारत माता की जयकार करते हुए सभी का ध्यान खींच रहे थे। राम गुप्ता मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले वह विकास भवन स्थित चुनाव कार्यालय में सिक्के लेकर पहुंच गए थे। उनका कहना था कि मैं किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने देश के हित के लिए चुनाव लड़ने आया हूं।

घोड़े पर बैठ नामांकन करने पहुंचे विनोद
चंदौली के विनोद कुमार यादव घोड़ा पर बैठकर नामंकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे थे। वह राष्ट्रपति सहित 12 चुनाव लड़ चुके हैं। पिछली बार भी बनारस से चुनाव लड़े थे। विनोद यादव ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। इस कारण मैं घोड़ा से नामांकन करने आया हूं। उन्होंने मांग की कि बेरोजगारों को नौकरी मिले, दहेज प्रथा पर पाबंदी हो। साथ ही दवा कंपनियों की जांच होनी चाहिए। किसानों के गांव में एक ट्यूबवेल लगना चाहिए।

मनमानी का लगाया आरोप
गो गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिव कुमार के नामांकन में संशोधन कराने पहुंचे गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी को अंदर नहीं घुसने दिया गया। उनका आरोप था कि सुबह 11 बजे से लाइन में खड़ा कराए रखा गया। अंत में पुलिस अफसरों ने यह कह दिया गया कि अब समय खत्म हो गया है। तब योगी बाहर धरने पर बैठ गए। उन्हें पुलिस कैंट थाने उठा ले गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)