होम सी.एम.एस. शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2024 07:44 PM

सी.एम.एस. शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

सी.एम.एस. शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

सी.एम.एस. शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

लखनऊ, 10 मईः सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर व पूर्व पुलिस महानिदेशक डा. विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया जबकि विशिष्ट अतिथि श्री नीरज सिंह, चेयरमैन, एफ.आई.सी.सी.आई. लीडर्स फोरम, ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस भव्य समारोह में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर सारे देश में लखनऊ का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. छात्रों व उनके माता-पिता का सार्वजनिक सम्मान विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर आई.ए.एस. परीक्षा में अखिल भारतीय प्रथम रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्र आदित्य श्रीवास्तव के माता-पिता, आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्रा जान्हवी दुबे के माता-पिता एवं आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्र कुणाल रस्तोगी, मृणाल कुमार, शिवांस अस्थाना, सम्यक चौधरी एवं अभ्युदय प्रताप को खासतौर पर सम्मानित किया गया।

            मुख्य अतिथि डा. विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी जी का आशीर्वाद व उनकी उपस्थिति आज यहाँ पूरी शिद्दत से महसूस हो रही है। विशिष्ट अतिथि श्री नीरज सिंह, चेयरमैन, एफ.आई.सी.सी.आई. लीडर्स फोरम, ने कहा कि सी.एम.एस. की सर्वात्तम शिक्षा पद्धति व सी.एम.एस. शिक्षकों के परिश्रम व लगन की बदौलत यहाँ के छात्र सी-लिंक से लेकर सिलकॉन वैली तक अपनी छाप छोड़ रहे हैं।  इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शिक्षात्मक-साँस्कतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तिुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा जगत के महानायक एवं सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित आर्ट गैलरी ने सभी को उच्च जीवन मूल्यों एवं शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु प्रेरित किया।प्रातः सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)