होम रेप के मामलों में आरोपी एचडी रेवन्ना को SIT ने हिरासत में लिया, किडनैपिंग केस में ऐक्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2024 09:17 PM

रेप के मामलों में आरोपी एचडी रेवन्ना को SIT ने हिरासत में लिया, किडनैपिंग केस में ऐक्शन

रेप के मामलों में आरोपी एचडी रेवन्ना को SIT ने हिरासत में लिया, किडनैपिंग केस में ऐक्शन

रेप के मामलों में आरोपी एचडी रेवन्ना को SIT ने हिरासत में लिया, किडनैपिंग केस में ऐक्शन

रेप के मामलों में आरोपी HD रेवन्ना को SIT ने हिरासत में ले लिया है। बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज किडनैपिंग केस में यह ऐक्शन लिया गया। एसआईटी की टीम आज ही पूछताछ करने उनके घर पहुंची थी।दरअसल, कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया था। इस नए केस में मैसुरू जिले के कृष्णराजा नगर के रहने वाले 20 वर्षीय शिकायतकर्ता ने कहा कि रेवन्ना ने उसकी मां का अपहरण कर लिया है। युवक ने कहा कि 6 साल पहले उसकी मां होलेनरसीपुरा में रेवन्ना के घर पर काम करती थीं। 3 साल पहले उन्होंने काम छोड़ दिया और अपने गृहनगर लौट आईं। लड़के के अनुसार, 5 दिन पहले रेवन्ना के सहयोगी सतीश बाबन्ना उसके घर आए थे और कहा कि पुलिस पूछताछ के लिए आ सकती है और उन्हें कुछ भी नहीं बताना चाहिए।

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘29 अप्रैल को रात करीब 9 बजे सतीश बाबन्ना हमारे घर आए। उसने कहा कि अगर तुम्हारी मां पकड़ी जाती हैं तो तुम संकट में पड़ जाओगे और सभी लोग जेल जा सकते हो। उन्होंने कहा कि रेवन्ना ने मेरी मां को लाने को कहा है। इसके बाद वह मेरी मां को मोटरसाइकिल पर ले गया।’ युवक ने कहा कि उसे पता नहीं है कि उसकी मां को कहां ले जाया गया है। उसने कहा कि इसके बाद 1 मई को एक दोस्त का फोन आया जिसने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी मां को रस्सी से बांधा गया है और प्रज्वल ने कथित रूप से उनके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी मां को जान का खतरा है और पुलिस को उन्हें खोजने में मदद करनी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)