होम सिसोदिया-संजय सिंह से आगे, सुनीता केजरीवाल पर AAP ने साफ कर दी एक बात

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team May 4, 2024 08:32 PM

सिसोदिया-संजय सिंह से आगे, सुनीता केजरीवाल पर AAP ने साफ कर दी एक बात

सिसोदिया-संजय सिंह से आगे, सुनीता केजरीवाल पर AAP ने साफ कर दी एक बात

सिसोदिया-संजय सिंह से आगे, सुनीता केजरीवाल पर AAP ने साफ कर दी एक बात

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता समेत पार्टी के तमाम कद्दावर नेताओं को इसमें जगह दी गई है।

हालांकि, कई स्टार प्रचारक इस समय जेल में बंद हैं, जिनमें खुद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में चुनाव से पहले वह जमानत पर बाहर आ पाते हैं या नहीं। सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका लंबित है। इस बीच आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से वह बात साफ हो गई गई है जिसको लेकर कुछ समय से अटकलें चल रहीं थीं।

नंबर-2 बन गईं सुनीता
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहले नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का नाम है, जो कथित शराब घोटाले में लगे आरोपों की वजह से जेल में बंद हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पहली बार उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम है। दिल्ली ही नहीं हरियाणा के लिए भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सुनीता ही हैं। इससे पहले गुजरात की लिस्ट में भी ऐसा ही दिखा था। पहली बार स्टार प्रचारकों में शामिल की गईं सुनीता को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल के दाएं हाथ कहे जाने वाले मनीष सिसोदिया और कद्दावर नेता संजय सिंह से भी आगे रखा गया है।

2019 में दूसरे नंबर पर था सिसोदिया का नाम
पिछले लोकसभा चुनाव में जब आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी तब दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दूसरे स्थान पर रखा गया था। सिसोदिया अब एक साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं।

सुनीता केजरीवाल ने संभाली कमान
सुनीता केजरीवाल का आम आदमी पार्टी में क्या पद है इसकी घोषणा तो अभी तक नहीं की गई है, लेकिन उनका कद अब अरविंद केजरीवाल के बाद सबसे ऊंचा माना जा रहा है। पति की गैर मौजूदगी में उन्होंने ना पार्टी का जिम्मा संभाल लिया है। वह पार्टी, सरकार और केजरीवाल के बीच पुल का भी काम कर रही हैं।

क्या स्टार प्रचारक की लिस्ट से तय होता है कद?
दरअसल, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कद मुताबिक ही नाम लिखे जाते हैं। पार्टी के सबसे बडे़ नेता या अध्यक्ष का नाम सबसे पहले लिखा जाता है। इसके जिस क्रम में नेताओं के नाम लिखे जाते हैं उसे पार्टी में उनका कद आंका जाता है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर सुनीता केजरीवाल के पद या कद को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट के जरिए पार्टी ने सुनीता केजरीवाल की हैसियत साफ कर दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)