होम अब टुकड़े-टुकड़े वाली कांग्रेस इंदिरा गांधी का कतरा-कतरा याद दिलाकर बोले लवली

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team May 4, 2024 09:09 PM

अब टुकड़े-टुकड़े वाली कांग्रेस इंदिरा गांधी का कतरा-कतरा याद दिलाकर बोले लवली

अब टुकड़े-टुकड़े वाली कांग्रेस इंदिरा गांधी का कतरा-कतरा याद दिलाकर बोले लवली

अब टुकड़े-टुकड़े वाली कांग्रेस इंदिरा गांधी का कतरा-कतरा  याद दिलाकर बोले लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। सभी की नजरें उनके अगले कदम पर थी। शनिवार को सभी अटकलों को विराम देते हुए लवली बीजेपी में शामिल हो गएबीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने इंदिरा गांधी की एक बात का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस अब टुकड़े-टुकड़े वाली हो गई हैमाना जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली ने कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए यह बात कही। कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कन्हैया कुमार के जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहते हुए छात्र संगठनों के नेताओं ने कैंपस में देश विरोध नारे लगाए थे। भाजपा तभी से कन्हैया कुमार पर टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े होने का आरोप लगाती रही है। दरअसल, अरविंदर सिंह लवली कन्हैया कुमार को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने से नाराज चल रहे थे।कांग्रेस की वर्तमान हालत पर तंज सकते हुए लवली ने इंदिरा गांधी को भी याद किया। लवली ने कहा, 'इंदिरा जी ने एक समय कहा था कि उनके खून का कतरा-कतरा इस देश के लिए है। इंदिरा जी की वही कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े तक पहुंच गई है। इसलिए हमने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामल होने का फैसला किया है। लवली ने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए काम कर रही है।'भाजपा में शामिल होने के बाद लवली ने कहा कि वह खोए-खोेए घूम रहे थे। ऐसे में भाजपा ने हमें मौका दिया कि हम दिल्ली के लोगों की लड़ाई उसके बैनर तले लड़ सकें। दिल्ली में पिछले सात आठ साल में जिस तरह का महौल बना है उससे छुटकारा पाने के लिए हमसे जो बन पड़ेगा वह करेंगे। बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनको एक अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करने दिया जा रहा है। लवली का कहना था कि जिस आम आदमी पार्टी के खिलाफ वह लड़ते आ रहे थे कांग्रेस ने उसी से गठबंधन कर लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)