होम प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार, कंगना रनौत पर क्या बोलीं पूर्व सीएम की पत्नी

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Mar 27, 2024 08:45 PM

प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार, कंगना रनौत पर क्या बोलीं पूर्व सीएम की पत्नी

प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार, कंगना रनौत पर क्या बोलीं पूर्व सीएम की पत्नी

प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार, कंगना रनौत पर क्या बोलीं पूर्व सीएम की पत्नी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में 'सबकुछ ठीक' नजर नहीं आ रहा है। राज्य में कांग्रेस की इकलौती सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। प्रतिभा मंडी सीट से सांसद हैं।भाजपा ने इस बार यहां से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट पहाड़ी राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बताई जाती है। इस सीट से प्रतिभा तीन बार सांसद चुनी जा चुकी हैं।

चुनाव लड़ने से साफ इनकार
बुधवार को पत्रकारों ने प्रतिभा सिंह से पूछा कि क्या आप मंडी से चुनाव लड़ेंगी? इसपर कांग्रेस की दिग्गज नेता ने कहा, 'बिलकुल नहीं... बिलकुल नहीं, मैंने हाईकमान को अपनी बात बता दी है। अब हाईकमान क्या फैसला लेता है, इसपर सब निर्भर करता है।' प्रतिभा सिंह ने साफतौर पर यह कह दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ने की बात आलाकमान तक पहुंचा चुकी हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने वाले सवाल पर दो बार 'बिलकुल नहीं' बोला।

कंगना रनौत पर क्या बोलीं?
कंगना रनौत को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा, 'वह तो भाजपा की कैंडिडेट हैं, भाजपा ने उन्हें फील्ड में उतारा है। ठीक है... जो भी होगा। हम सामना करेंगे।' प्रतिभा से पूछा गया कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा में क्यों शामिल हो रहे हैं? इसपर उन्होंने कहा, 'अब इसपर मंथन करना होगा। हम यह कोशिश करेंगे कि अच्छे कैंडिडेट को मैदान में उतारें और कांग्रेस को विजयी बनाएं।'

सुप्रिया श्रीनेत पर भी बोलीं
कंगना रनौत पर विवादित पोस्ट करने वाली कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के बारे में जब प्रतिभा सिंह से पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'मुझे उसपर कमेंट नहीं करना है। उन्होंने क्या कहा यह मुझे नहीं पता। मैं किसी और के कमेंट पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं।' गौरतलब है कि भाजपा ने कंगना रनौत को मंडी सीट से टिकट दिया है। इस ऐलान के बाद सुप्रिया श्रीनेत के एक्स हैंडल से एक विवादित पोस्ट किया गया।

कांग्रेस ने अभी किसी भी सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। प्रतिभा सिंह इससे पहले भी एक बार चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। वह हिमाचल में कांग्रेस की इकलौती सांसद हैं। ऐसा बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सीएम न बनाए जाने पर प्रतिभा सिंह आलाकमान से नाखुश थीं। कुछ समय पहले प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कई आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)