होम नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सी.एम.एस. की 10 छात्राएं चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2024 07:26 PM

नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सी.एम.एस. की 10 छात्राएं चयनित

नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सी.एम.एस. की 10 छात्राएं चयनित

नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सी.एम.एस. की 10 छात्राएं चयनित

लखनऊ, 26 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की 10 प्रतिभाशाली छात्राओं ने नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी परीक्षा (एन.आई.एफ.टी.-2024) में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. छात्राओं में सौम्या चौधरी, साक्षी सक्सेना, रोशनी मूलचंदानी, मानसी वर्मा,  मानसी सक्सेना, कशिश अग्रवाल, दिति अरोड़ा, आविशी यादव, अरीबा अंसारी एवं आकृति सिंह शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (एन.टी.ए.) द्वारा किया गया, जिसके परिणाम अभी हाल ही में घोषित किये गये हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इन होनहार छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही सी.एम.एस. शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जो छात्रों में निहित प्रतिभा व उनकी रूचियों को पहचानकर उसी के अनुरूप छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। सी.एम.एस. छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। अब ये छात्रायें परीक्षा के आगे के चरणों में भी सफलता अर्जित कर देश के प्रख्यात फैशन संस्थानों में एडमीशन लेकर अपनी रूचि के अनुसार फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग एवं मैनेजमेन्ट के क्षेत्र में उच्चशिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर पायेंगी। सी.एम.एस. छात्राओं के निफ्ट में चयन पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)