होम CM अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी पत्नी सुनीता? नए वीडियो से क्यों तेज हुईं अटकलें

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Mar 23, 2024 09:25 PM

CM अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी पत्नी सुनीता? नए वीडियो से क्यों तेज हुईं अटकलें

CM अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी पत्नी सुनीता? नए वीडियो से क्यों तेज हुईं अटकलें

CM अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी पत्नी सुनीता? नए वीडियो से क्यों तेज हुईं अटकलें

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा खतरा पार्टी नेतृत्व पर मंडराता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।आम आदमी पार्टी और खुद केजरीवाल कह रहे हैं कि वो जेल से सरकार चलाएंगे। लेकिन इस बात का अंदाजा शायद उन्हें भी है कि ये परीक्षा उतनी आसान नहीं रहने वाली। इस बीच पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता केजरीवाल का ताजा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो के बाद केजरीवाल की गैरहाजिरी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने की अटकलों को जोर मिलता नजर आ रहा है। लेकिन इसकी वजह क्या है, आइए समझते हैं।दरअसल आम आदमी पार्टी की ओर से सुनीता केजरीवाल का जो वीडियो शेयर किया गया उसमें वह ठीक उसी अंदाज में नजर आई जैसे अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में वह अरविंद केजरीवाल का वो संदेश पढ़कर सुना रही थीं जो उन्होंने गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाम भेजा था। इस 3 मिनट और 14 सेकेंड के वीडियो को गौर से देखने और समझने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में सुनीता केजरीवाल ठीक उसी सेटिंग में बैठी हुई थीं जिसमें केजरीवाल अपने संदेश देने के लिए बैठते हैं। दोनों तरफ बैकग्राउंड में डॉ. बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें और राष्ट्रीय ध्वज। सुनीता केजरीवाल ने इस तरीके से सामने आकर अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनाने के लिए भी आज यानी शहीद दिवस का दिन चुना। ऐसे में जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर सुनीता केजरीवाल ही अरविंद केजरीवाल की जगह ले सकती हैं।
सीधा पीएम मोदी पर हमला
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये दूसरा ऐसा मौका था जब सुनीता खुल कर लोगों के सामने आईं। इससे पहले उन्हें शुक्रवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि पीएम मोदी ने सत्ता के अहंकार में आकर केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है। उन्होंने इसे दिल्ली की जनता के साथ धोखा करार दिया था। काफी समय बाद ये शायद पहला ऐसा मौका था जब सुनीता खुलकर अपने विचारों को आगे रखती नजर आईं वो भी ऐसे समय में जब केजरीवाल की गैरहाजिरी में उन्हें पार्टी और सीएम पद की कमान सौंपे जाने की चर्चा है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी का यही कहना है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे
झारखंड भी ताजा उदाहरण
इस तरह की स्थिति कुछ समय पहले झारखंड में भी नजर आई थी जब 31 जनवरी 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें अपनी गिरफ्तारी का अंदाजा पहले से था, ऐसे में उनके विकल्प के तौर पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सामने आ रहा था। सब कुछ ठीक था लेकिन तभी हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध किया जिसके बाद सत्ता की कमान चंपाई सोरेन को सैंपी गई। सीता सोरेन के विरोध के चलते कल्पना सीएम तो नहीं बन पाईं लेकिन सक्रिय राजनीति में जरूर एंट्री ले ली।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)