होम दिल्ली में भाजपा ने दो और नए चेहरे उतारे, गुरुग्राम-फरीदाबाद का भी ऐलान; किसे कहां से टिकट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2024 08:58 PM

दिल्ली में भाजपा ने दो और नए चेहरे उतारे, गुरुग्राम-फरीदाबाद का भी ऐलान; किसे कहां से टिकट

दिल्ली में भाजपा ने दो और नए चेहरे उतारे, गुरुग्राम-फरीदाबाद का भी ऐलान; किसे कहां से टिकट

दिल्ली में भाजपा ने दो और नए चेहरे उतारे, गुरुग्राम-फरीदाबाद का भी ऐलान; किसे कहां से टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने 72 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा।

राजधानी दिल्ली की कुल 7 में से 5 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान पहली सूची में ही किया जा चुका है। ऐसे में आज बची हुई दो सीटों पर भी भाजपा ने उम्मीदवार उतार दिया है। भाजपा ने इन दो सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से श्री हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से श्री योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है।

बची दो सीटों पर भी सांसदों का कटा टिकट
दरअसल, पहली लिस्ट में भाजपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी ने मौजूदा चार सांसदों का टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। केवल मनोज तिवारी रिपीट हुए। ऐसे में अब दूसरी सूची में बची हुई दो सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। पूर्वी दिल्ली से फिलहाल गौतम गंभीर औस उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंस राज हंस सांसद हैं। दोनों सांसदों का टिकट काटकर क्रमश: श्री हर्ष मल्होत्रा और श्री योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।

7 में से 6 प्रत्याशी नए
दिल्ली की सभी (7) लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में भाजपा ने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया, वहीं आज (31 मार्च) को बची हुई दो सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे गए। पार्टी ने 7 में से 6 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी रिपीट हुए हैं। गौतम गंभीर ने कुछ दिनों पहले ही राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। वहीं हंस राज हंस को लेकर भी यह कहा जा रहा था कि उनका टिकट कट सकता है। दूसरी लिस्ट में दोनों सांसदों का टिकट काट दिया गया है। नीचे लिस्ट में देखिए भाजपा ने किस सीट से किसे उतारा...

• चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (डॉक्टर हर्षवर्धन का टिकट कटा)
• उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
• नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज (मीनाक्षी लेखी का टिकट कटा)
• पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (प्रवेश वर्मा का टिकट कटा)
• दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (रमेश विधूड़ी का टिकट कटा)
• पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (गौतम गंभीर का टिकट कटा)
• उत्तर पश्चिम दिल्ली- योगेंद्र चंदौलिया (हंस राज हंस का टिकट कटा)

गुरुग्राम-फरीदाबाद का भी ऐलान
दूसरी सूची में भाजपा ने गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव के नाम का ऐलान किया है। वहीं फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दिया गया है। कृष्ण पाल गुर्जर को भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)