होम महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नितिन गडकरी-पीयूष गोयल का नाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2024 08:55 PM

महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नितिन गडकरी-पीयूष गोयल का नाम

महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नितिन गडकरी-पीयूष गोयल का नाम

महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नितिन गडकरी-पीयूष गोयल का नाम

भाजपा ने महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से उतारा गया है। इसके अलावा पंकजा मुंडे को बीड से टिकट दिया गया है।बता दें कि दूसरी सूची ने भाजपा ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 72 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस सूची में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है।

किसे कहां से मिला टिकट
भाजपा ने नंदुरबार से डॉ. हिना विजयकुमार गावित, धुले से डॉ. सुभाष रामराव भामरे, जलगांव से श्रीमती स्मिता वाघ, रावेर से श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, अकोले सा अनूप धोत्रे, वर्धा से रामदास चंद्रभानजी तडस, नागपुर से नितिन जयराम गडकरी चंद्रपुर से सुधीर मुंगंटीवार नांदेलड़ से प्रतापराव पाटिल चिखलिकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा जालना से रावसाहेब दादाराव दानवे, डिंडोरी से डॉ. भारती प्रवीण पवार, भिवंडी से कपिल मोरेश्वर पाटिल, पुणे से मुरलीधर किशन मोहोल, अहमदनगर से डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल, बीड से पंकजा मुंडे, लातूर से सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे, माढा से रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर और सांगली से संजयकाका पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि चर्चा थी कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस बार पुणे से लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा। हालांकि लिस्ट में सबकुछ साफ हो गया है।

मुंबई की सीटों पर किसे टिकट
मुंबई की दो सीटों पर भाजाप ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। मुंबई उत्तर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ेंगे। वहीं मुंबई उत्तर पूर्व सीट से भाजपा ने मिहिर कोटेचा का नाम फाइनल किया है।
बता दें कि इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर बात फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के दलों की लिस्ट आनी अभी बाकी है। उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी का नाम लेकर भाजपा पर हमला बोला था। पहली लिस्ट में उनका नाम ना शामिल होने पर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि नितिन गडकरी का अपमान किया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)