होम माफिया मुख्‍तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस में भी सजा तय, कोर्ट ने दोषी करार दिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2024 10:11 PM

माफिया मुख्‍तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस में भी सजा तय, कोर्ट ने दोषी करार दिया

माफिया मुख्‍तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस में भी सजा तय, कोर्ट ने दोषी करार दिया

माफिया मुख्‍तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस में भी सजा तय, कोर्ट ने दोषी करार दिया

माफिया मुख्तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में भी सजा तय हो गई है। वाराणसी में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश कुमार गौतम की कोर्ट में मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है।सजा पर अदालत कल फैसला सुनाएगी। 27 फरवरी को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई थी। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 12 मार्च की तिथि नियत की थी। कोर्ट के फैसले के बाद मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट की कॉपी का इंतजार है।हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी जाएगी। पिछली तारीख पर कोर्ट में आरोपी मुख्तार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने लिखित बहस के साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की कुछ रूलिंग दाखिल की थी। अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी उदय राज शुक्ला व एडीजी सी विनय सिंह ने भी रूलिंग दाखिल की थी। मुख्तार अंसारी को इससे पहले भी तीन मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। कई सालों से चल रहे मामलो में पिछले तीन सालों में ही सभी सजा सुनाई गई है।

क्या है पूरा मामला
मुख्तार अंसारी ने दस जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। गाजीपुर के तत्कालीन डीएम और एसपी के फर्जी हस्ताक्षर से संस्तुति प्राप्त कर शस्त्र लाइसेंस ले लिया था।मामला उजागर होने पर सीबीसीआईडी ने चार दिसंबर 1990 को मुहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी, तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।जांच के बाद तत्कालीन आयुध लिपिक गौरीशंकर श्रीवास्तव और मुख्तार अंसारी के विरुद्ध कोर्ट में 1997 में आरोप पत्र दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान गौरीशंकर श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी। इस केस में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और पूर्व डीजीपी देवराज नागर समेत दस गवाहों का बयान दर्ज किया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)