होम सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 29, 2024 08:17 PM

सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 29 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से विश्व एकता व विश्व शान्ति का जोरदार अलख जगाया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों एवं वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी एवं विशिष्ट अतिथि  श्री कार्तिकेय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया एवं मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

            इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि  ‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही हम बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। अतः विद्यालयों में प्रार्थना अनिवार्य रूप से होनी चाहिए तथापि घरों में भी ईश्वरमय वातावरण होना चाहिए । विशिष्ट अतिथि श्री कार्तिकेय सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य के लिए उसके अंदर छिपी शक्तियों तथा क्षमताओं को विकसित करना है, ताकि वह समाज के रचनात्मक विकास में योगदान दे सकें। श्री सिंह ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप ने कहा कि यदि समाज में सार्थक और स्थायी परिवर्तन उत्पन्न करना है तो शिक्षा को सामाजिक विकास से जोड़ना ही होगा। प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने बच्चों की हौसलाअफजाई करने के लिए अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)