होम अब इस नए रूट पर चल सकती है वंदे भारत ट्रेन, लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2024 09:26 PM

अब इस नए रूट पर चल सकती है वंदे भारत ट्रेन, लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी

अब इस नए रूट पर चल सकती है वंदे भारत ट्रेन, लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी

अब इस नए रूट पर चल सकती है वंदे भारत ट्रेन, लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी

एक के बाद एक नई वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पिछले साल के आखिरी में ही सरकार ने छह नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च की थीं। इस साल सरकार की योजना 60 नई ट्रेनों को लॉन्च करने की है।रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। यानी कि लाखों यात्रियों को नई वंदे भारत ट्रेनें चलने से फायदा हो सकता है रांची के सांसद संजय सेठ ने वंदे भारत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस नई वंदे भारत ट्रेन की मांग की गई है। ऐसे में वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द यह नई वंदे भारत ट्रेन लोगों को मिल सके। रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन चलने से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें कम कीमत में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।इतना ही नहीं, बल्कि पटना से लखनऊ के बीच भी एक नई वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। यह ट्रेन अयोध्या होकर चलेगी। पिछले महीने ही अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सूत्रों की मानें तो पटना से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन अगले महीने होली से पहले ही शुरू की जा सकती है। इस नई ट्रेन से उन यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है जोकि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)