होम भारत सरकार के इन्स्पायर-मानक अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. के तीन छात्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2024 07:40 PM

भारत सरकार के इन्स्पायर-मानक अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. के तीन छात्र

भारत सरकार के इन्स्पायर-मानक अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. के तीन छात्र

भारत सरकार के  इन्स्पायर-मानक अवार्ड से सम्मानित हुए सी.एम.एस. के तीन छात्र

लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों दिव्यांश अग्रवाल, सूरज पांजा एवं मोहम्मद दानियल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा ‘इन्स्पायर-मानक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। देश भर के लगभग एक लाख छात्रों के बीच सी.एम.एस. के इन तीनों प्रतिभाशाली छात्रों को विज्ञान विषय में उनकी रूचि, उत्कृष्ट ज्ञान, लगन, अभूतपूर्व वैज्ञानिक व सृजनात्मक प्रतिभा हेतु इस सम्मान से नवाजा गया है। इस अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान हेतु देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग एक लाख छात्रों ने अपने मूल विज्ञान प्रोजेक्ट/प्रविष्टियों को प्रेषित किया था। इन एक लाख विज्ञान प्रविष्टियों में से मात्र 60 प्रविष्टियों को ‘इन्स्पायर-मानक अवार्ड’ (मिलियन माइंड अगमेन्टिंग नेशनल एस्पिरेशन्स एण्ड नॉलेज अवार्ड) हेतु चयनित किया गया, जिनमें सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के ये तीन छात्र भी शामिल हैं। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. के तीनों छात्रों को दस-दस हजार रूपये अर्थात कुल 30,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु विद्यालय के तीनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके अथक परिश्रम व लगन की बदौलत सी.एम.एस. छात्र नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)