होम न्‍याय यात्रा में राहुल और प्रियंका एक साथ, खुली जीप पर निकले, भाई-बहन को देख उमड़ी भीड़

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2024 09:46 PM

न्‍याय यात्रा में राहुल और प्रियंका एक साथ, खुली जीप पर निकले, भाई-बहन को देख उमड़ी भीड़

न्‍याय यात्रा में राहुल और प्रियंका एक साथ, खुली जीप पर निकले, भाई-बहन को देख उमड़ी भीड़

न्‍याय यात्रा में राहुल और प्रियंका एक साथ, खुली जीप पर निकले, भाई-बहन को देख उमड़ी भीड़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। शनिवार को मुरादाबाद में दोनों खुली जीप में निकले तो उन्हें देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।भारी संख्या में जुटे उत्साहित लोगों ने राहुल-प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। दो दिन के विश्राम के बाद शनिवार को यूपी में कांग्रेस की न्याय यात्रा एक बार फिर शुरू हुई है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है।प्रियंका गांधी के मुरादाबाद में न्याय यात्रा से जुड़ने का कार्यक्रम पिछले दिनों ही तय हो गया था। शनिवार को सुबह से ही यात्रा की शुरुआत के स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यात्रा, मुरादाबाद से होते हुए अमरोहा और संभल के रास्ते आगरा की ओर जाएगी। न्याय यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कल 42 वां दिन होगा। दूसरे चरण की यात्रा के मुरादाबाद में भव्य स्वागत की तैयारी है।

न्याय यात्रा से चुनाव को धार देने की कोशिश
मुरादाबाद से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव को धार देने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम यूपी के मुरादाबाद को इस बार खासी अहमियत दी गई है। न्याय यात्रा में प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

मुरादाबाद है प्रियंंका की ससुराल
मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की ससुराल है। मुरादाबाद की बहू यानी प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर पार्टी में उत्साह है। प्रियंका गांधी पहली बार इस यात्रा में शामिल हो रही हैं। भले ही मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रत्याशी प्रस्तावित नहीं है पर न्याय यात्रा के जरिए प्रियंका पूरे मंडल को संदेश दे रही हैं। यात्रा, जामा मस्जिद से शुरू होकर जैसे आगे बढ़ी सड़क पर दोनों ओर से लोग स्वागत करने लगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)