होम सोमवार को एक और नोटिस फिर कुछ दिनों में केजरीवाल गिरफ्तार, आतिशी ने किया बड़ा दावा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2024 08:51 PM

सोमवार को एक और नोटिस फिर कुछ दिनों में केजरीवाल गिरफ्तार, आतिशी ने किया बड़ा दावा

सोमवार को एक और नोटिस फिर कुछ दिनों में केजरीवाल गिरफ्तार, आतिशी ने किया बड़ा दावा

सोमवार को एक और नोटिस फिर कुछ दिनों में केजरीवाल गिरफ्तार, आतिशी ने किया बड़ा दावा

पांच राज्यों में कांग्रेस और आम आदम पार्टी एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। आज सीट शेयरिंग का ऐलान भी कर दिया गया है। दिल्ली में जहां 4:3 के फॉर्मूले पर बात पक्की हुई है तो वहीं गुजरात में 26 में से आम आदमी पार्टी को केवल 2 सीटें दी गई है।हालांकि इसमें वो सीट भी शामिल है जिस पर केजरीवाल पिछले काफी समय से अड़े हुए थे। यानी गुजरात की भरूच सीट आम आदमी पार्टी के हाथ लग गई है। इसके अलावा पार्टी भावनगर में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी।इस बीच आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा कर दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने दावा किया है कि जब से कांग्रेस और आप के बीत सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग तय हुई थी, तभी से मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें गठबंधन से बाहर निकलने के लिए कहा गया और धमकी दी गई कि अगर हम गठबंधन से बाहर नहीं निकले तो केजरीवाल के गिरफ्तार होने का खतरा भी है।उन्होंने कहा, जब से इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया, तब से अरविंद केजरीवाल को हर तरफ से धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। हमसे कहा गया, अगर हम बाहर नहीं निकले तो, ईडी के बाद अब सीबीआई भी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए उनके खिलाफ आरोप तय करेगी। उन्होंने ये भी कहा हमें जानकारी है कि सीबीआई सोमवार को नोटिस जारी करेगी और संभवत: कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."गठबंधन पर बात करते हुए आतिशी ने कहा, भले ही कांग्रेस पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत में थोड़ा समय लगा, लेकिन आप ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह भारत गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। .आखिरकार आज, भारत गठबंधन में कई राज्यों की सीटों के बंटवारे की घोषणा की गई है जिसमें दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, गोवा और चंडीगढ़ शामिल हैं। चाहे कांग्रेस हो या AAP, हमने पार्टी के कल्याण से अधिक देश के कल्याण को प्राथमिकता दी है। इंडिया गठबंधन दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और गोवा में जीतेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)