होम प्रकृति के अलौकिक सौन्दर्य को उजागर किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 12, 2023 08:27 PM

प्रकृति के अलौकिक सौन्दर्य को उजागर किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

प्रकृति के अलौकिक सौन्दर्य को उजागर किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

प्रकृति के अलौकिक सौन्दर्य को उजागर किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

लखनऊ, 12 दिसम्बर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2023) का दूसरा दिन आज बेहद ज्ञानवर्धक रहा। देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने क्विज, एलोक्यूशन, माडल मेकिंग, पेन्टिंग, गेमिंग एप्लीकेशन, कोर्टरूम ड्रामा, फोटोग्राफी एवं ए-कैपला प्रतियोगिताओं के माध्यम से वसुधा के अलौकिक सौंदर्य को उजागर किया एवं मानव जीवन मे प्रकृति के पंचतत्वों जल, वायु, अग्नि, धरती व आकाश के महत्व से रूबरू कराया। प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज जूनियर वर्ग की ‘ओवर द मून - 2030 स्पेस इनोवेटर्स चैलेन्ज (मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें दो छात्रों की टीम ने नवीनतम टेक्नोलॉजी पर आधारित राकेट मॉडल्स बनाये।

            खास बात रही कि इन मॉडलों मे छात्रों ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षा एवं पेलोड क्षमताओं का खास खयाल रखा। इसी प्रकार, ट्री ऑफ विजडम (एलोक्यूशन) प्रतियोगिता में ‘ट्री’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में दो छात्रों की टीम ने कविता पाठ व अभिनय प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग की बोन्साई एलीगैन्स (पेन्टिंग) प्रतियोगिता भी अत्यन्त रोचक रही, ‘पिक्सेल फोर्ज (गेमिंग एप्लीकेशन) प्रतियोगिता भी बेहद आकर्षक रही ।अपरान्हः सत्र में आयोजित ‘गार्जियन्स ऑफ द ग्रीन (कोर्टरूम ड्रामा) प्रतियोगिता’ बेहद आकर्षक रही।       सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का सिलसिला कल 13 दिसम्बर को भी जारी रहेगा। कल 13 दिसम्बर, बुधवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में रिदम डिवाइन (कोरियोग्राफी) एवं ट्री ऑफ रीसाइलेन्स (क्विज) प्रतियोगिता का फाइनल राउण्ड प्रमुख है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)