होम यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना, काम सीखने के साथ कमाई का भी मौका, जानें कैसे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 6, 2023 09:26 PM

यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना, काम सीखने के साथ कमाई का भी मौका, जानें कैसे

यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना, काम सीखने के साथ कमाई का भी मौका, जानें कैसे

यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना, काम सीखने के साथ कमाई का भी मौका, जानें कैसे

यूपी की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी योजनाएं चलाती है। इनमें से ही एक यूपी इंटर्नशिप स्कीम है। जिसके तहत सूबे के बेरोजगार युवा काम सीखने के साथ 2500 रुपये भी पाएंगे।

 

दरअसल राज्य सरकार इस योजना के तहत युवाओं को कामकाज से जोड़ने की कोशिश कर रही है। बता दें कि मानदेय के तौर पर मिलने वाले 2500 रुपये में से 1 हजार रुपये राज्य सरकार और बाकि के 1500 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाते हैं।

यूपी इंटर्नशिप योजना की खास बात यह है कि इसके लिए 12वीं पास युवाओं के साथ हाई प्रोफाइल कोर्स करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत 20 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व होती हैं। युवाओं को उनके ट्रेड के हिसाब से 6 महीने से लेकर 1 साल तक की ट्रेनिंग दी जाती है। आज की स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।

दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 10 और 12वीं के साथ हाई प्रोफाइल पढ़ाई की मार्कशीट, फोटो और बैंक अकाउंट डिटेल
होना चाहिए।

यहां करें आवेदन

सबसे पहले यूपी सरकार की रोजगार संगम की साइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
यहां सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन कर लें।
अब यूपी इंटर्नशिप के ऑप्शन पर जाकर फॉर्म भर दें।
अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।

इसके अलावा आप ऑफलाइन तौर पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजगार मेले में जाना होगा। बता दें कि यूपी सरकार की रोजगार संगम साइट की मदद से आप अपने मनमुताबिक जॉब भी ढूंढ सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)