होम आतंकी पन्नू को मौत का खौफ, अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया खालिस्तानी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 28, 2023 10:16 PM

आतंकी पन्नू को मौत का खौफ, अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया खालिस्तानी

आतंकी पन्नू को मौत का खौफ, अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया खालिस्तानी

आतंकी पन्नू को मौत का खौफ, अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया खालिस्तानी

भारत के खिलाफ अलगाववादी मुहिम चलाने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अब हत्या का डर सताने लगा है। इस बात का जिक्र करते हुए पन्नू ने बाइडेन प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

टाइम मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख ने आरोप लगाया कि भारत सरकार वैश्विक खालिस्तान जनमत संग्रह मतदान अभियान चलाने के लिए उनकी हत्या करना चाहती है। पन्नू ने आगे कहाकि यह अमेरिकी संप्रभुता के लिए चुनौती है। यह अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए खतरा है।

एयर इंडिया को धमकी पर सफाई
इंटरव्यू के दौरान पन्नू ने एयर इंडिया को दी गई धमकी पर भी सफाई पेश की। उससे पूछा गया था कि उसने सिखों को एयर इंडिया के विमान से उड़ान भरने पर चेतावनी दी थी। इस पर खालिस्तानी अलगाववादी ने कहाकि मैं कह रहा था कि एयर इंडिया का बायकॉट करो। लेकिन लोग इसे एयर इंडिया को बम से उड़ाने की बात समझ बैठे। उसने कहाकि आखिर लोग कैसे बायकॉट करने और बम गिराने में अंतर नहीं कर पाते हैं? बता दें कि एयर इंडिया को धमकी देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पन्नू के खिलाफ आतंकवाद और साजिश रचने के आरोप लगे हैं।

खुद को निशाना बनाने पर जवाब
जी20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और बाइडेन के बीच खुद को निशाना बनाए जाने संबंधी सवाल का भी पन्नू ने जवाब दिया। उससे पूछा गया था कि क्या यह जानकारी आम होने से पहले उसे इसके बारे में पता था। एसएफजे चीफ ने कहाकि यह मेरा आधिकारिक बयान है कि भारत सरकार और मोदी शासन मुझे मारना चाहते हैं। वे वैश्विक खालिस्तान जनमत संग्रह मतदान अभियान चलाने के लिए मुझे खत्म करना चाहते हैं। पिछले हफ्ते भारत ने कहा था कि अमेरिका ने संगठित अपराधियों के नेक्सस, बंदूक कारोबारियों और आतंकियों के बीच सांठगांठ पर अहम जानकारी दी थी।

बाइडेन प्रशासन की पुष्टि
यह खबरें तब आई थीं, जब फाइनेंशियल टाइम्स ने खबर दी थी कि अमेरिका अपनी जमीन पर पन्नू को मारना चाहता है। जो बाइडेन प्रशासन ने भी पुष्टि की कि अमेरिका ने सीनियर लेवल पर भारत के सामने चिंता जाहिर की है। साथ ही उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। अमेरिका के अनुसार, जब यह मुद्दा उठाया गया तो भारत हैरान और चिंतित था। उसने अमेरिका से कहा था कि यह सरकार की नीति नहीं है और वह मामले की जांच करेगा। विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी लंदन स्थित अखबार की उस खबर के जवाब में आई है जिसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के खिलाफ भारत को चेतावनी दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)