होम एलजी ने केजरीवाल सरकार को दिया झटका, AAP की बनाई स्टैंडिंग कमेटी को कर दिया भंग

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 27, 2023 08:34 PM

एलजी ने केजरीवाल सरकार को दिया झटका, AAP की बनाई स्टैंडिंग कमेटी को कर दिया भंग

एलजी ने केजरीवाल सरकार को दिया झटका, AAP की बनाई स्टैंडिंग कमेटी को कर दिया भंग

एलजी ने केजरीवाल सरकार को दिया झटका, AAP की बनाई स्टैंडिंग कमेटी को कर दिया भंग

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार की बनाई एक कमेटी को भंग कर दिया है। उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा बनाई गई स्टैंडिंग कमेटी को भंग कर दिया है।

राज निवास की तरफ से बताया गया है कि एलजी ने आपराधिक केसों की जांच और उसके अभियोजन में गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने को लेकर यह फैसला लिया है। उपराज्यपाल की तरफ से कहा गया है कि यह स्टैंडिंग कमेटी साल 2014 के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन है। एलजी कार्यालय की तरफ से नोट शेयर कर बताया गया है, 'दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाई गई मौजूदा स्टैंडिंग कमेटी को भंग कर दिया है ताकि क्रिमिनल केसों और उनका अभियोजन गुणवत्तापूर्वक किया जा सके। उपराज्यपाल ने इस बात पर गौर किया कि यह साल 2014 के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।'

मौजूदा स्टैंडिंग कमेटी के प्रमुख स्टैंडिंग काउंसिल (क्रिमिनल), दिल्ली हाई कोर्ट थे और एडिशनल स्टैंड काउंसिल एक सदस्य के तौर पर थे। इसी के साथ उपराज्यपाल ने स्टैंडिंग कमेटी के फिर से गठन को मंजूरी दी है। इसके अध्यक्ष के तौर पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) अध्यक्ष के तौर पर और प्रिंसिपल सेक्रेटरी (लॉ), डायरेक्टर (प्रॉसिक्यूशन) और स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस सदस्यों के तौर पर होंगे। इस कमेटी को भंग किए जाने पर अभी दिल्ली सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सक्सेना ने इस बात पर भी गौर किया कि मौजूदा कमेटी के बने रहने की कोई वजह नहीं है। इसके पूर्वाधिकारी ने भी इसपर आपत्ति जताई थी।

उपराज्यपाल की तरफ से कहा गया है कि 11 मई, 2017 को उनके पूर्वाधिकारी अनिल बैजल ने आदेश दिया था कि इस कमेटी के गठन की समीक्षा की जाए और शीर्ष अदालत के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत लाया जाए। इसके अलावा उन्होंने 19 फरवरी 2018, 22 जून 2018, 18 अक्टूबर 2018 और 31 मई 2019 को दोबारा भी इसपर ध्यान दिलाया। हालांकि, कमेटी के पुनर्गठन को लेकर कोई प्रोपोजल नहीं दिया सौंपा गया था।

GNCTD Amendment Act 2023 के अस्तित्व में आने के बाद एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह)ने स्टैंडिंग कमेटी के पुनर्गठन की सिफारिश की थी। सिफारिश में कहा गया था कि एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम)को बतौर चेयरमैन तथा प्रिंसिपल सेक्रेटरी (लॉ), और डायरेक्टर (प्रॉसिक्यूशन निदेशालय)और स्पेशल सीपी को सदस्यों के तौर पर शामिल किया जाए। साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्येक राज्यों के गृह विभागों को निर्देश दिया था कि वो पुलिस अधिकारियों और अभियोजन विभागों के साथ स्टैंडिंग कमेटी का गठन करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)