होम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की पहली सूची को 2017 के पहले का बताया ट्रेलर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2022 08:47 PM

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की पहली सूची को 2017 के पहले का बताया ट्रेलर

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की पहली सूची को 2017 के पहले का बताया ट्रेलर

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की पहली सूची को 2017 के पहले का बताया ट्रेलर

  समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी होने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश चौंकना हो गया है। साल 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जो स्थिति थी, उसी का ट्रेलर दिखाने की कोशिश हुई है। अखिलेश ने सूची के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपराधियों, माफियाओं, दंगाईयों का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के सपने का मतलब है फिर से गुंडाराज, अपराधीराज। 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट में खूंखार अपराधियों के नाम शामिल हैं। इन लोगों के ऊपर 20, 30, 40 मुकदमे दर्ज है और इन अपराधियों को टिकट देकर अखिलेश यादव अपने गठबंधन से उत्तर प्रदेश को क्या संदेश देना चाहते हैं ? क्या फिर से मुजफ्फरनगर दंगे की वापसी चाहते हैं ? क्या आप एक बार फिर से कैराना के भीतर पलायन की परिस्थिति को फिर से उत्पन्न करने के सपने देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी के इस चरित्र के खिलाफ है और पार्टी अभियान भी चलाएगी और जनता को संदेश देने का भी काम करेगी। आपको शायद याद नहीं हो कि हमारी सरकार का संकल्प सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और रालोद ने गठबंधन के तहत गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। जिनमें सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवारों शामिल हैं। सपा इस बार का विधानसभा चुनाव रालोद के साथ मिलकर लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)