होम असम में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे गृह, PWD समेत कई अहम मंत्रालय

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jun 8, 2026 05:32 PM

असम में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे गृह, PWD समेत कई अहम मंत्रालय

असम सरकार में मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को उनके-उनके विभाग सौंप दिए हैं।

असम में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे गृह, PWD समेत कई अहम मंत्रालय

असम सरकार में मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को उनके-उनके विभाग सौंप दिए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किए गए विभागीय आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं, जिनमें गृह, लोक निर्माण, बिजली और राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे अहम विभाग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास रहेंगे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय

विभागों के आवंटन के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा गृह विभाग, राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं भवन), राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा ऐसे सभी विभाग, जिनका आवंटन किसी अन्य मंत्री को नहीं किया गया है, वे भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

अश्विनी राय सरकार से लेकर अशोक सिंघल तक को मिली अहम जिम्मेदारी

मंत्रिपरिषद में अश्विनी राय सरकार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, मृदा संरक्षण और अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास विभाग सौंपे गए हैं। वहीं अशोक सिंघल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का प्रभार दिया गया है।

बिमल बोरा को सांस्कृतिक मामले, उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के साथ एक्ट ईस्ट पॉलिसी मामलों की जिम्मेदारी मिली है। वहीं बिस्वजीत दैमारी को हथकरघा, वस्त्र एवं रेशम उद्योग, खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता तथा स्वदेशी एवं जनजातीय आस्था एवं संस्कृति विभाग सौंपे गए हैं।

वित्त, पर्यावरण और राजस्व जैसे विभागों का भी हुआ आवंटन

जयंत मल्लाबरुआ को वित्त विभाग के साथ पर्यावरण एवं वन तथा खान एवं खनिज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कौशिक राय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, आवास एवं शहरी विकास और सहकारिता विभाग संभालेंगे।

केशव महंत को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार मिला है। वहीं कृष्णेंदु पॉल को लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पहाड़ी क्षेत्र विकास और बराक घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिक्षा, कृषि और जल संसाधन विभागों की जिम्मेदारी भी तय

नीलिमा देवी को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग दिया गया है। पीयूष हजारिका कृषि, सिंचाई और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डॉ. रनोज पेगु को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, मैदानी जनजातीय मामलों और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं सुशांत बोरगोहेन जल संसाधन और न्यायिक विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरी मंत्रिपरिषद समर्पण और ईमानदारी के साथ मिलकर कार्य करेगी तथा असम के लोगों की सेवा करते हुए राज्य के विकास और समृद्धि को नई गति प्रदान करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)