होम ओडिशा: ऑनलाइन कक्षा के दौरान पहाड़ी से गिरने से छात्र की मौत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 18, 2021 10:18 PM

ओडिशा: ऑनलाइन कक्षा के दौरान पहाड़ी से गिरने से छात्र की मौत

ओडिशा: ऑनलाइन कक्षा के दौरान पहाड़ी से गिरने से छात्र की मौत

ओडिशा: ऑनलाइन कक्षा के दौरान पहाड़ी से गिरने से छात्र की मौत

ओडिशा के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा लेने के दौरान पहाड़ी से गिरने से 13 वर्षीय आदिवासी छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेहतर इंटरनेट सेवा की उपलब्धता के लिए मंगलवार को छात्र अंद्रिया जगरंगा पदमापुर ब्लॉक में पंडरगुडा गांव के पास एक पहाड़ी पर चढ़ा था। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास लेने के दौरान कटक के एक स्कूल की आठवीं कक्षा का छात्र जगरंगा बड़े पत्थर पर बैठा था जोकि फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे आ गिरा, जिसमें दबकर उसका पैर कुचल गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग छात्र को पदमापुर के एक अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तीन दिन बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का जिला में दौरा प्रस्तावित है। जिलाधिकारी एस के मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वे इस बारे में जांच करेंगे। वहीं, गुनुपुर के उप जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के कई छात्र खराब इंटरनेट सेवा के चलते ऑनलाइन कक्षा में भाग लेने के लिए पहाड़ी पर चढ़ते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)