होम गुजरात: ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में PM मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 18, 2021 10:02 PM

गुजरात: ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में PM मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुजरात: ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में PM मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुजरात: ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में PM मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के लिए अलग-अलग परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्वती मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सोमनाथ ''समुद्र दर्शन पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और नवीनकृत अहिल्याबाई होलकर मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह श्री पार्वती मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे। अहिल्याबाई होलकर पुराने सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है और यह मुख्य मंदिर के विपरीत दिशा में स्थित है।

इसके नवीनीकरण पर 3.5 करोड़ रुपये की लागत आई है। लगभग एक किलोमीटर लंबा ''समुद्र दर्शन पैदल पथ के निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये लागत आई है। सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र सोमनाथ मंदिर के परिसर में स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के निकट बना है। इस प्रदर्शनी केंद्र में पुराने सोमनाथ मंदिर के टूटे-फूटे हिस्सों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।

अहिल्याबाई होलकर मंदिर को 3.5 करोड़ रुपये में पूरा किया गया है। इसका निर्माण इंदौर की अहिल्या बाई होलकर ने कराया था। प्रधानमंत्री मोदी गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन शहर में स्थित सोमनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष हैं। इस उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन मंदिर परिसर के राम मंदिर सभागार में 20 अगस्त को होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडेंगे। वह भी न्यास के न्यासी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस दौरान सभागार में मौजूद रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)