होम सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में TMC भी हो सकती है शामिल

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 13, 2021 08:14 PM

सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में TMC भी हो सकती है शामिल

सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में TMC भी हो सकती है शामिल

सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में TMC भी हो सकती है शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 20 अगस्त को विपक्षी नेताओं की बुलाई गई ऑनलाइन बैठक में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस को भी न्योता मिला है। इसकी पुष्टि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के एक राजनीतिक सहयोगी ने की है। उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के बैठक में शामिल होने की संभावना है।सोनिया गांधी ने यह बैठक विपक्षी नेताओं, न्यायाधीशों और पत्रकारों के फोन कथित तौर पर टैप करने को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद और संसद के हाल में संपन्न मानसून सत्र में हुए हंगामे को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बुलाई है। हालांकि, अबतक बैठक का एजेंडा सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान विपक्षी दलों के मुद्दों पर चर्चा करने और विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने के तरीकों पर विचार विमर्श होगा।विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के लिए द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा उन पाॢटयों में शामिल हैं जिन्हें न्योता दिया गया है। बनर्जी ने भी पिछले महीने अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष की एकजुटता पर जोर दिया था। तब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के साथ-साथ कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी से भी मिली थीं।बनर्जी ने दिल्ली दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, द्रमुक नेता कनिमोई से मुलाकात की थी। इनके अलावा उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी फोन पर बात की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)