होम कांग्रेस: खेल रत्न के नाम बदलने का किया स्वागत, कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदला जाए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 6, 2021 08:56 PM

कांग्रेस: खेल रत्न के नाम बदलने का किया स्वागत, कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदला जाए

कांग्रेस: खेल रत्न के नाम बदलने का किया स्वागत, कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदला जाए

कांग्रेस: खेल रत्न के नाम बदलने का किया स्वागत, कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदला जाए

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर राजीव गांधी से महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर करने के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, पार्टी ने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदूरदर्शी राजनीति कर रहे हैं। पार्टी ने यह उम्मीद भी जताई कि प्रधानमंत्री उन स्टेडियम का नाम भी मिल्खा सिंह, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और पीटी उषा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर करेंगे जो अभी उनके खुद के और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर हैं।

बता दें कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम अभी तक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। केंद्र सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष (कांस्य पदक विजेता) और महिला हॉकी टीमों के सराहनीय प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को इसका नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने का फैसला किया। इस फैसला का एलान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मुझे पूरे देश से कई लोगों की ओर से यह अनुरोध मिल रहा था कि यह अवार्ड मेजर ध्यानचंद के नाम पर होना चाहिए।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री पर अदूरदर्शी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस वर्ष में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा हो खेल के बजट में 230 करोड़ रुपये की कटौती करने के बाद अब वह जनता का ध्यान किसानों, पेगासस और महंगाई जैसे असली मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'खेल रत्न का नाम बदलने का हम स्वागत करते हैं लेकिन ध्यानचंद जैसे मशहूर खिलाड़ी का नाम लाने के लिए मोदी जी को अपने अदूरदर्शी राजनीतिक इरादों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।'

सुरजेवाला ने कहा कि राजीव गांधी को किसी सम्मान के लिए नहीं जाना जाता है, बल्कि वह अपने बलिदान और विचारों के लिए, भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए और जिस तरीके से वह देश को 21वीं सदी में लाए, उसके लिए जाना जाता है। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदूरदर्शी और संकीर्ण होने के बजाय हमारे महान खिलाड़ियों की सफलता का सही मायने में जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अब वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम के नाम भी महान खिलाड़ियों के नाम पर बदलेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)