होम कोरोना के लैब से लीक होने की कोई आशंका नहीं : फ्रांसीसी विशेषज्ञ
कोरोना के लैब से लीक होने की कोई आशंका नहीं : फ्रांसीसी विशेषज्ञ
वुहान वायरस अध्ययन संस्थान के पी 4 प्रयोगशाला के निर्माण सर्टिफेकेशन में भाग लेने वाले फ्रांसीसी विशेषज्ञ गाब्रियल ग्रास ने हाल ही में शिन्हुआ समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि वुहान प्रयोगशाला से वायरस के निकलने की संभावना शून्य के बराबर है, जो सही बात है ।
उन्होंने बताया कि वुहान पी 4 प्रयोगशाला चीन फ्रांस के घनिष्ठ सहयोग से निर्मित है । मुझे उसकी सुरक्षा को लेकर कोई आशंका नहीं है ।
ध्यान रहे कि चीन स्थित फ्रांसीसी दूतावास के निमंत्रण पर विशेषज्ञ के नाते ग्रास वर्ष 2012 से वर्ष 2017 के बीच हर महीने लगभग एक या दो बार वुहान प्रयोगशाला आए ।
उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला का निर्माण संचालन अत्यंत सख्त मापदंड से मेल खाता है । इसकी पुष्टि करना मेरा रोजमर्रा का काम है । मैं जैव सुरक्षा क्षेत्र का विशेषज्ञ वायरोलॉजी विशेषज्ञ हूं ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विज्ञान जगत का समान विचार है कि कोरोना पाकृतिक रूप से पैदा हुआ था ,न कि प्रयोगशाला में बनाया गया था ।
उन्होंने कहा कि हमें निराधार बातों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।