होम 69 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी हुई, छह हजार से ज्यादा टीचर्स को मिला नियुक्ति पत्र
69 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी हुई, छह हजार से ज्यादा टीचर्स को मिला नियुक्ति पत्र
लखनऊ: योगी सरकार की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती तमाम अड़चनों के बाद आखिरकार पूरी हो गयी. बेसिक शिक्षा विभाग की 69 हज़ार पदों की शिक्षक भर्ती के 6696 रिक्त पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए. इनमे 250 अभ्यर्थिययों को लोकभवन में जबकि बाकियों को उनके जिले में नियुक्ति पत्र दिए गए. सीएम योगी ने मंच से 10 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए. इस मौके पर सीएम योगी ने जहां नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी वहीं पिछली सरकारों पर जमकर सीधा निशाना साधा.
शिक्षक भर्ती निकलने पर गैंग निकल पड़ते थे
सीएम योगी ने कहा कि, 2017 में जब वो आये तो प्रदेश में बेसिक शिक्षा की स्थिति दयनीय थी. कहीं, भवन जर्जर, कही शिक्षक नहीं तो कहीं छात्र नहीं, कहीं सुविधाएं नहीं, कहीं बच्चों के लिए बेंच नहीं, कहीं बच्चे नंगे पैर स्कूल जाते थे. शिक्षा विभाग में सिर्फ ट्रांसफर, पोस्टिंग और अन्य ऐसे काम होते थे जो कलंक थे. सीएम योगी ने कहा कि, पहले शिक्षक भर्ती निकलती थी तो कुछ गैंग निकल पड़ते थे वसूली पे. कुछ खानदान और परिवार के लिए कमाई का जरिया हो गयी थी भर्ती प्रक्रिया, लेकिन अब ऐसा नहीं होता. इस सरकार में एजेंसियां तैयार हैं और जेले भी खाली करायी हैं. उन्होंने कहा कि, 52 महीने में हमने सवा चार लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी और एक पर भी कोई संदेह नहीं कर सकता. आज उन्हें बुरा लगेगा जो पहले भर्ती शुरू होने पर वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे. कुछ लोग नहीं चाहते कि, ईमानदार प्रयास हो, व्यवस्था पारदर्शी हो. वो गैंग नहीं चाहता था कि आरक्षण नियमों का पालन हो. हाल ही में सीएम के एक ट्वीट पर विपक्ष ने निशाना साधा था. सीएम बोले, हमने तो यही कहा कि, जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेगा वो तय कर ले कि संपत्ति जब्त करवानी या पारदर्शी व्यवस्था में सहयोग करना.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।