होम दो दिनों के लिए मेघालय जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शनिवार को होंगे रवाना

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 23, 2021 09:40 PM

दो दिनों के लिए मेघालय जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शनिवार को होंगे रवाना

दो दिनों के लिए मेघालय जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शनिवार को होंगे रवाना

दो दिनों के लिए मेघालय जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शनिवार को होंगे रवाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को मेघालय के लिए रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है। इस दौरान उनके साथ अन्य केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी भी होंगे। दरअसल, यह दौरा इसी माह 17 तारीख को होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ वहां बैठक करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने की संभावना है। इसके अलावा वे 24-25 जुलाई की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शिलांग में एक क्रायोजेनिक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे तथा असम राइफल्स के मुख्यालय जाएंगे।

गृह मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गृहमंंत्री की अहम बैठक इस्टर्न स्पेस अप्लिकेशंस सेंटर (NESC) में होगी जहां गृहमंत्री इस क्षेत्र के इस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। NESC अंतरिक्ष विभाग एवं पूर्वोत्तर परिषद का संयुक्त उपक्रम है जो उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहयोग प्रदान करके इस क्षेत्र में विकास प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद पहुंचाता है। पूर्वोत्तर परिषद का अध्यक्ष होने के नाते शाह NESC सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव एवं NESC के भी अध्यक्ष के. शिवन भी इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

बता दें कि पेगासस जासूसी प्रकरण को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमला बोल रहीं है और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की जा रही है। बता दें कि गृहमंत्री 24 और 25 जुलाई 2021 को मेघालय में शिलांग और सोहम का दौरा करेंगे। इसके मद्देनजर वहां सुरक्षित और सुगम सफर के लिए ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)